लोहरदगा: लोहरदगा उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने कहा- योजनाओं की गुणवत्ता में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
लोहरदगा उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में मंगलवार अपराह्न लगभग 3 बजे लोहरदगा समाहरणालय में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, लंबित आवेदनों की स्थिति तथा वित्तीय एवं भौतिक उपलब्धियों की विस्तार से समीक्षा की गई।