लोहरदगा: सरस्वती पूजा को लेकर लोहरदगा सदर थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे पर सख्ती और सौहार्दपूर्ण आयोजन की अपील
आगामी सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन को लेकर मंगलवार की संध्या 5 बजे लोहरदगा सदर थाना परिसर में शांति समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता लोहरदगा सदर के अंचल अधिकारी रामनारायण खलखो एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने की।