बसंतपुर: योग दिवस मनाए जाने को लेकर सर्वे संतु निरामया के बैनर तले वीरपुर में बैठक, कोसी क्लब में लगेगा योग शिविर
21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाना है और इसी के निमित्त वीरपुर नगर क्षेत्र के मेन रोड स्थित ललित नारायण धर्मशाला में सर्वे संतु निरामया के बैनर तले एक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कोसी विभाग प्रचारक बुद्धेश्वर शर्मा ने की. आयोजित बैठक में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को वृहद तरीके से मनाए जाने पर विचार विमर्श किया गया