फिरोज़ाबाद: गैंगस्टर एक्ट में वांछित समीर को थाना रसूलपुर पुलिस ने दबोचा, बड़ी कार्रवाई
एसएसपी सौरभ दीक्षित के आदेश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस ने सोमवार दोपहर एक बजे क़रीबन गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त समीर पुत्र कमलेश निषाद निवासी ओमनगर भारत टाकीज के पीछे थाना रसूलपुर को गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर समीर को बिजली घर सर्विस रोड के पास से दबोचा गया। अभियुक्त समीर पर पहले से कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं