फुलवारी: फुलवारी शरीफ में दो समुदायों के बीच मारपीट वाले मामले में पुलिस ने 28 लोगों को किया गिरफ्तार
फुलवारी शरीफ में दो समुदायों के बीच शुक्रवार को हुई मारपीट वाले मामले में पुलिस ने अभी तक कुल मिलाकर 28 लोगों किया गिरफ्तार. इस मारपीट में चार लोग घायल हुए थे जिनका फुलवारी शरीफ के अस्पताल में उपचार हो रहा है. पुलिस मौके पहुँच कर भी कैम्प कर रही है. विवाद का कारण मवेशियों से भरी ट्रक को पकड़े जाने का सामने आया है