जगाधरी: आंगनवाड़ी हेल्पर यूनियन ने मांगों के लिए यमुनानगर के लघु सचिवालय पर किया प्रदर्शन
आंगनवाड़ी हेल्पर यूनियन की जिला प्रधान कमलेश रानी ने बताया कि वह पिछले काफी समय से समान काम समान वेतन की मांग कर रहे हैं। जिस तरह से दूसरे राज्यों में आंगनवाड़ी वर्कर को मान दे दिया जाता है यहां पर हरियाणा में भी उसी तर्ज पर वेतन मिले। इसको लेकर प्रदर्शन कर जिला उपयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया।