जगाधरी: दहेज मांगने पर महिला ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, कार्रवाई न होने पर डीजीपी से मिलीं, मामला दर्ज
महिला ने बताया कि उसकी शादी दिल्ली में हुई थी जिसके बाद पति ने उसे 10 लाख रुपए व कार की मांग की विरोध करने पर उससे मारपीट की गई। जिसकी शिकायत उसने पुलिस अधीक्षक को दो बार शिकायत दी। कोई कार्रवाई न होने पर डीजीपी से मुलाकात की जिस पर अब यमुनानगर पुलिस ने इसमें मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।