जगाधरी: यमुनानगर: विदेश भेजने के नाम पर दो एजेंटों ने 10 लोगों से ₹33.38 लाख ठगे, मामला दर्ज
बाबा कॉलोनी के अश्विनी ने बताया कि वह विदेश में कार्य के लिए जाना चाहता था। उसकी मुलाकात एक एजेंट से हुई जिसने अपनी साथी के साथ मिलकर उससे व अन्य 9 साथियों के पैसे ले लिए अब ना तो विदेश भेज रहा है ना पैसे दे रहा है। पैसे मांगने पर अपनी बहन के जज होने की धमकी देता हैजो की नैनीताल में जज है। पुलिस में शिकायत पर मामला दर्ज किया है।