कोल: विष्णुपुरी में बाथरूम की टोंटी से निकली LPG गैस से युवती का घुटा दम, डॉक्टर ने बमुश्किल बचाई जान, अस्पताल में इलाज जारी
Koil, Aligarh | Nov 10, 2025 विष्णुपुरी में बाथरूम में टोंटी से निकली एलपीजी गैस से एक युवती का दम घुट गया। 24 वर्षीय युवती मनी वार्ष्णेय सोमवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर के बाथरूम में नहाने गई थी। जैसे ही उन्होंने गीजर से सम्बंधित टोंटी को खोला तो टोंटी से पानी के साथ एलपीजी गैस निकलने लगी। इस दौरान युवती बाथरूम में ही बेहोश हो गई और जमीन पर गिर गई।