बालाघाट: जिला खेल कैलेंडर निर्माण उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट में बैठक संपन्न, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के जिला स्तरीय खेल कैलेंडर के निर्माण को लेकर शनिवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट में दोपहर लगभग 2 बजे बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलेभर के 100 से अधिक पीटीआई, खेल शिक्षक एवं क्रीड़ा प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन, खिलाड़ियों के चयन, खेल गतिविधियों के प्रभावी संचालन तथा नई खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित