मंदसौर: आक्या गांव के पास सांवरिया से जा रही कार खाई में पलटी, 2 लोग घायल; दूसरी कार को बचाने की कोशिश थी
मंदसौर जिले के आक्या गांव के पास सांवरिया सेठ दर्शन के लिए जा रही एक कार दूसरी कार को बचाने के प्रयास में पलट गई। हादसे में कार सवार ऋषभ पाटीदार और लक्की राठौर घायल हो गए। दोनों को धुंधड़का अस्पताल से जिला अस्पताल मंदसौर रेफर किया गया। दुर्घटना का कारण तेज गति बताया जा रहा है।