बड़ौत: सरूरपुर कलां निवासी वुशु खिलाड़ी प्रीति नैन ने एथेन्स, ग्रीस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वुशु ओपन टूर्नामेंट में जीता गोल्ड
Baraut, Bagpat | Mar 4, 2025 बागपत के सरूरपुर कलां निवासी वुशु खिलाड़ी प्रीति नैन ने 28 फरवरी से 2 मार्च तक ग्रीस देश के एथेन्स शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वुशु ओपन टूर्नामेंट में गोल्ड जीता है। गोल्ड जीतकर उन्होंने गांव, जिले व देश का नाम रोशन किया है। परिजनों ने मंगलवार सुबह करीब 9 बताया कि प्रीति नैन के 56 किलोग्राम भार वर्ग में खेलकर गोल्ड मेडल जीतने से गांव में खुशी का माहौल है।