मोहनिया: मोहनिया में मंत्री संतोष सिंह ने कहा, देश में विकास की गति तेज करने के लिए वन इलेक्शन वन नेशन लागू करना पड़ेगा
Mohania, Kaimur | Dec 17, 2024 कैमूर जिले के मोहनिया पहुंचे बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कहा देश में विकास के गति को अगर बढ़ाना है तो वन नेशन वन इलेक्शन को मंजूरी देना पड़ेगा। इसमें सभी पार्टियों की सहमति बेहद जरूरी है नहीं तो अलग-अलग तिथि पर चुनाव होने में आचार संहिता लगता है जिससे विकास कार्य बाधित हो जाता है।