जगदलपुर: महापौर ने श्वान की पूजा की, शहर में एबीसी सेंटर की शुरुआत, आवारा श्वानों का किया जाएगा बधियाकरण एवं टीकाकरण
नगर निगम द्वारा शहर को श्वान जनित समस्याओं से मुक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रविवार शाम 4 बजे महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक के एसएलआरएम डोंगरी सेंटर के पास महापौर संजय पांडेय, एमआईसी टीम, पार्षदगण एवं निगम अमला के द्वारा श्वान का विधिवत पूजन कर उन्हे दूध पिलाकर एवं आहार खिलाकर एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया।