कटिहार: शब-ए-बारात को लेकर ललियाही ईदगाह की साफ-सफाई का महापौर ने किया निरीक्षण
कटिहार जिले में आज धूमधाम के साथ शब ए बारात मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसी कड़ी में गुरुवार की दोपहर 2:30 बजे महापौर उषा देवी अग्रवाल ललियाही ईदगाह पहुंची। जहां उन्होंने ईदगाह में नगर निगम की ओर से की जा रही साफ सफाई का निरीक्षण किया और कई दिशा निर्देश दिए। बता दे की ईदगाह में आज मुस्लिम समुदाय के लोग शब ए बारात पर्व मनाएंगे।