कटिहार: रामचन्द्रपुर गोलीकांड मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
रामचन्द्रपुर गोलीकांड मामले में केवाला से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला शाम साढ़े छह बजे का है। इस मामले में समाहरणालय में जानकारी देते हुए SP वैभव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।