कटिहार: चांदपुर में महिला ने दवा समझकर कीटनाशक खा लिया, इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर, परिजन चिंतित
चांदपुर में महिला ने दवा समझकर भुलवश कीटनाशक खा लिया। यह मामला शाम सात बजे का हैं । पीड़िता को इलाज के लिए दुर्गागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल, पीड़िता का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है । इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।