गढ़वा: बंडा पहाड़ के जंगल में भीषण आग, बेशकीमती पेड़-पौधे जलकर राख
Garhwa, Garhwa | Apr 11, 2026 गढ़वा जिले में बढ़ती गर्मी के साथ जंगलों में आग की घटनाएं तेज हो गई हैं। इन दिनों बंडा पहाड़ के जंगल में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया है, जिसमें कई बेशकीमती पेड़-पौधे जलकर राख हो गए हैं। रात के अंधेरे में पहाड़ पर जलती आग दूर से साफ दिखाई देती है, मानो पूरे पहाड़ पर रोशनी जल रही हो। स्थानीय ग्रामीण और वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी है, लेकिन लगातार फैल र