कन्नौज: जिले में आज से शुरू हुआ निराश्रित गोवंश को पकड़ने का अभियान, डीएम के मुताबिक पहले दिन 163 गौवंशों को गौशाला लाया गया।
जनपद कन्नौज में 15 दिवसीय निराश्रित गोवंश पकड़े जाने का अभियान आज से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने बताया गुरुवार को अभियान के पहले दिन कुल 163 गोवंशों को पकड़ा गया है। मंत्री असीम अरुण के निर्देश के पश्चात 15 दिवसीय अभियान शुरू हुआ है।