बेगूसराय: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
बेगूसराय में इलाज के दौरान एक महिला की निजी अस्पताल में मौत हो गई। इस मौत से नाराज परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाकर निजी क्लीनिक में जमकर हंगामा किया। वही हंगामा होने के बाद निजी क्लीनिक में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरीगंज स्थित एक निजी क्लीनिक की है।