चायल: महमूदपुर मनौरी बाजार में चार पहिया गैरेज में लगी भीषण आग, कई वाहन जल गए, पुलिस मामले की जांच में जुटी
कौशाम्बी जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूदपुर मनौरी बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में एक चार पहिया गैरेज में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे गैरेज में खड़ी लगभग दो चार पहिया गाड़ियां धू-धूकर जल गईं। बुधवार की शाम चार बजे लगी।आग कई घंटों के मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पाई आग पर काबू! पुलिस मामले की जांच में जुटी!