सिकटी: सिकटी के ढेगरी गांव में बारिश के कारण ठप हुआ आवागमन, ग्रामीण बेहाल
Sikti, Araria | May 7, 2026 ढेंगरी गांव की मुख्य सड़क बारिश होते ही तालाब में बदल जाती है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से आवागमन ठप हो जाता है। स्कूली बच्चे, किसान और मरीज सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से नाला निर्माण और सड़क ऊंचीकरण की मांग की है ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके।