बीना: जेपी पावर प्लांट की मनमानी के विरोध में ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन, 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
Bina, Sagar | May 11, 2026 जेपी पावर प्लांट को लेकर आए दिन ग्रामीणों के द्वारा धरना प्रदर्शन किए जाते हैं। लेकिन ग्रामीनो की समस्याओं का स्थाई निराकरण नहीं किया जा रहा। वही आज सोमवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ एवं ग्राम गौ रक्षा समिति मध्य प्रदेश के तत्वाधान में ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया।ओर जेपी पावर प्लांट में चल रही मनमानी व अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन सोपा।