अरथूना: फलाबारा गांव में मारपीट के मामले में महिला ने अरथूना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
अरथूना थाना क्षेत्र के अंतर्गत फलाबारा गांव मे एक महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट मामला सामने आया हे। शुक्रवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार पीड़िता ने अरथूना थाने मे रिपोर्ट देकर बताया कि उसके खेत में जबरन प्रवेश कर उसके साथ मारपीट एवं बीच बचाव करने आये उसके बेटे के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाते हुवे गांव के हीं 8 जनों के खिलाफ रिपोर्ट दी हे।