बरेली: बरेली में डकैती की साजिश नाकाम, जंगल में जुटे 4 शातिर बदमाश हथियारों समेत गिरफ्तार, एक फरार
बरेली के थाना कैंट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे चार शातिर बदमाशों को अवैध हथियारों और चोरी के औजारों सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ठिरिया के जंगल में कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मसबर, सरताज उर्फ अन्ना, अजीम उर्फ भूरा और जुबैर उर्फ जुम्मा को दबो