सहारनपुर परिक्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिये चलाए जा रहे "ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर" अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को बुधवार दोपहर 2:30 गिरफ्तार कर उसकी गिरफ्तारी से 113 ग्राम अवैध चरस बरामद की।