वारासिवनी: भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए आगे आया हम फाउंडेशन, जगह-जगह रखे पानी के पात्र
भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों और जानवरों की प्यास बुझाने के लिए वारासिवनी में हम फाउंडेशन ने सराहनीय पहल की है। संस्था के सदस्यों ने नगर के विभिन्न स्थानों पर पेड़ों और सड़क किनारे मिट्टी के कटोरों व बर्तनों में पानी की व्यवस्था की। इस अभियान में नितिन जैन, विवेक विक्की ऐड़े, शुभम जायसवाल, कालू जेठवानी, पंकज जैन सहित कई साथियों ने सहयोग दिया