कांके: CM हेमंत सोरेन ने खुद भरा SIR फॉर्म,लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता का दिया संदेश और लोगों से फॉर्म भरने का अपील किया
Kanke, Ranchi | Jul 2, 2026 झारखंड में वोटर लिस्ट को एकदम सही और अपडेटेड बनाने के लिए SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण का काम शुरू हो गया है. इसके तहत बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर फॉर्म बांट रहे हैं और लोगों की जानकारी की जांच कर रहे हैं. इसी कड़ी मे सीएम हेमंत सोरेन ने भी गुरुवार को 12 बजे रांची के कांके रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर खुद एन्यूमरेशन फॉर्म भरा और इसे जमा किया।