विदिशा नगर: 43 डिग्री तापमान से जनजीवन बेहाल, दोपहर में सड़कें सूनी
जिले में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार दोपहर 1 बजे तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर के समय शहर की सड़कें और बाजार लगभग सूने नजर आए। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग ठंडे पेय पदार्थों और छांव का सहारा लेते दिखाई दिए। डॉक्टरों ने लोगों को जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने और अधिक से अधिक पानी पीएं।