कुमारखंड: रहटा दुर्गा मंदिर के समीप सड़क दुघर्टना में तीन लोग घायल
मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत स्थित रहटा दुर्गा मंदिर के सामने शुक्रवार को शाम करीब चार बजे स्टेट हाइवे 91 पर दो बाइक के आपसी भिड़ंत में दोनों बाइक पर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। कुमारखंड थाना के थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच का तीनों घायल को पुलिस वाहन में बैठाकर इलाज के लिए भर्ती कराया।