छतरपुर: छतरपुर के जपला रोड पर बेतरतीब टेम्पो खड़े होने से लगा जाम, लोगों को हो रही परेशानी
छतरपुर नगर पंचायत मुख्यालय के जपला रोड में बीच सड़क और दोनों किनारों पर बेतरतीब तरीके से टेम्पो खड़ा किए जाने से रोजाना भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। हालत यह है कि महज सौ मीटर की दूरी तय करने में लोगों को घंटों का समय लग जा रहा है, लेकिन स्थानीय प्रशासन इस समस्या से अब तक बेखबर बना हुआ है। जानकारी के अनुसार छतरपुर से पहाड़ी, खेंद्रा, लरमी, लठेया, काल