वारिसनगर: शेखोपुर में मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा को लेकर सभी कार्य पूर्ण, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दी जानकारी
वारिसनगर प्रखंड के शेखोपुर में बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा को लेकर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी का जायजा गुरुवार शाम 4 बजे वारिसनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजमल परवेज ने लिया। BDO अजमल परवेज बताया कि कार्यक्रम स्थल पर आंगनबाड़ी केंद्र, नल-जल, स्टॉल लगाने वाले स्थल, तालाब के चारों तरफ घूम करके साफ सफाई, सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।