बहराइच: वीरपुर खैरनिया इलाके में सांप के काटने से बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
वीरपुर खैरनिया इलाके में घर के पास से भूसा निकालते समय महिला को जहरीले सांप ने काट लिया था। इलाज के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। मंगलवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।