महसी: हरदी थाना परिसर में SP ने पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की, मोहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण मनाने का रूट प्लान तैयार
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने हरदी थाना परिसर में उप निरीक्षको एवं कांस्टेबलों के साथ बैठक कर मोहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए। पुलिस ने भी निर्विवाद त्यौहार को संपन्न कराने का रूट प्लान तैयार किया है। अराजकतत्वों पर पुलिस की पैनी नज़र रहेगी। उन्माद करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की बात कही गई है।