मिर्ज़ापुर: जिला जेल में हिस्ट्रीशीटर कैदी की मौत, परिजनों ने लापरवाही और पिटाई का लगाया आरोप, हेरोइन के साथ हुआ था गिरफ्तार
जिला कारागार में बंद चील थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर कैदी ननकू सिंह की बुधवार की दोपहर 1:00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन। अस्पताल और जेल परिसर पहुंचे और पुलिस तथा जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ननकू सिंह को 12 जून को एसओजी टीम ने 20 ग्राम हीरोइन की बिक्री के आरोप में जेल भेजा था।