जगदीशपुर: जगदीशपुर नगर में रामनवमी शोभा यात्रा द्वारा निकाला गया भव्य एवं आकर्षक शोभा यात्रा जुलूस, केंद्रीय मंत्री हुए शामिल
जगदीशपुर नगर के बाबू वीर कुंवर सिंह किला मैदान से रामनवमी शोभा यात्रा समिति द्वारा भव्य एवं आकर्षक शोभा यात्रा जुलूस निकाला गया। शोभा यात्रा जुलूस नगर के किला मैदान से निकलकर नगर के मुख्य मार्ग होते हुए नया टोला में शोभा यात्रा का समापन किया गया। रामनवमी शोभायात्रा जुलूस में वृंदावन मथुरा कानपुर बनारस और स्थानीय मनमोहक झांकी शोभा यात्रा में शामिल हुई।