जगदीशपुर: जगदीशपुर नगर में रामनवमी शोभायात्रा समिति की हुई बैठक, कल नगर में निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा
रामनवमी शोभायात्रा समिति की बैठक आयोजित की गई। कल 17 अप्रैल को नगर के बाबू वीर कुंवर सिंह किला मैदान से भव्य एवं आकर्षक शोभा यात्रा जुलूस निकाली जाएगी। जिसकी तैयारी को लेकर आज बैठक आयोजित की गई । कमेटी के अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने बताया कि रामनवमी शोभा यात्रा जुलूस में वृंदावन काशी मथुरा बनारस की मनमोहक झांकी शोभा यात्रा का हिस्सा होगा।