जगदीशपुर: नगर के काली मंदिर में चैत नवमी पर पूजा अर्चना करने को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
नगर के दयाराम पोखरा के पास शक्तिपीठ के रूप में चर्चित बहर्षि मां काली मंदिर में आस्था व भक्ति का नजारा आज चैत नवमी के अवसर पर देखने को मिल रहा है। जहां पूजा अर्चना करने को लेकर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर पहुंच पूजा अर्चना करते नजर आए। कमेटी की अध्यक्ष ने बताया कि 25 हजार से अधिक श्रद्धालु पूजा करेंगे।