जगदीशपुर: नगर के काली मंदिर में देवी जागरण और महाआरती कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जगदीशपुर नगर के दयाराम पोखरा के पास शक्तिपीठ के रूप में चर्चित बहर्षि मां काली मंदिर के प्रांगण में आज सोमवार को चैत्र नवरात्र के सातवें दिन भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायक गौतम राजा और नैतिक राज उर्फ नैतिक बाबू ने भक्ति गीतों का शानदार प्रस्तुत देकर महिला पुरुष श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।