रामनगर रोड पर बजरहा टोला के पास खेल रही 2 वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बच्ची घायल, CHC ले जाया गया
अमरपाटन थाना क्षेत्र के रामनगर रोड बजरहा टोला के पास सड़क किनारे खेल रही दो वर्षीय मासूम बच्ची अर्पिता साकेत को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी जिसमें मासूम घायल हुई है । जिसे परिजनों द्वारा आनन फानन में ईलाज के लिए CHC लाया गया था।जहां डॉ ने मासूम को इलाज देने के बाद छुट्टी दे दी है।बाईक की टक्कर से मासूम के पैर में गंभीर चोट आई हैं।