मझगवां के गौहनी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
मझगवां के दलेला गांव निवासी भगवानदीन सिंह की बाइक को गौहानी गांव के पास अज्ञात वाहन ठोकर मारते हुए फरार हो गया । एक्सीडेंट में बाइक सवार भगवानदीन सिंह गंभीर घायल हो गया । घायल भगवानदीन को मझगवां अस्पताल लाया गया, जहां हालत नाजुक होने से शनिवार की रात 1030 सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । जिला अस्पताल चौकी पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ।