कोरहाई गांव में जमीनी विवाद के चलते चाचा के बेटे ने चचेरी बहन से की मारपीट, पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
कोलगवां थानाक्षेत्र के कोरहाई गांव में जमीनी विवाद के चलते चाचा रामविश्वास कोल का लड़का मनीष कोल चचेरी बहन सीता कोल के यहां आया और गाली गलौज करने लगा । विरोध करने पर मनीष ने बहन सीता के साथ मारपीट कर दी । पीड़ित घायल बहन सीता कोल रविवार की दोपहर 1230 बजे कोलगवां थाना पहुंची और चचेरे भाई मनीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।