टिकुरिया टोला इलाके से लापता हुई 4 छात्राओं को कोलगंवा थाना पुलिस ने कटनी से किया दस्तयाब
सतना की कोलगंवा थाना पुलिस ने एग्जाम के बाद टिकुरिया टोला इलाके से लापता हुई आठवीं की चारो छात्राओं को कटनी से बरामद कर लिया है,गौर तलब है शनिवार की शाम चार बजे स्कूल से एग्जाम देने के बाद चारो छात्राएं घर नही लौटी थी और रहस्य में तरीके से लापता हो गई थी इतना ही नहीं उनमें से एक छात्रा का सुसाइड नोट भी सामने आया था जिन्हें परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।