अमौधा में स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी के मैनेजर पर ड्राइवर ने प्लास्टिक के पाइप से किया हमला, थाने में रिपोर्ट दर्ज
अमौधा में स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी में हुए विवाद में ड्राइवर रामप्रकाश विश्वकर्मा ने मैनेजर पंचमलाल गुप्ता को प्लास्टिक के पाइप से मारपीट कर दी । मारपीट मे घायल मैनेजर पंचामलाल सिविल लाइन थाने पहुंचा और ड्राइवर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कर दी । रविवार सुबह 11 बजे पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर घायल मैनेजर का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है और कार्रवाई में जुट गई है ।