पचपदरा: बालोतरा कस्बे में नाकोड़ा रोड पर रविवार को रन फॉर लीगल एड दौड़ का हुआ आयोजन
रविवार को राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्लेटिनम जुबली समारोह का हुआ आयोजन। इस प्लेटिनम जुबली समारोह के तहत राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान में रविवार को नाकोड़ा रोड ज्ञानशाला से भैरव गौशाला तक रन फॉर लीगल एड दौड़ का हुआ आयोजन। वहीं आगामी 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत होगी आयोजित।