पचपदरा: भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होकर पचपदरा विधायक ने वरिष्ठ पदाधिकारी से की मुलाकात
पचपदरा विधायक डॉ अरुण चौधरी दिल्ली के दौरे पर है। विधायक डॉक्टर चौधरी ने रविवार को दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में हुए शामिल। विधायक ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की आत्मीय मुलाकात । मुख्यमंत्री को पचपदरा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं से करवाया अवगत। मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के शीघ्र निवारण का दिया आश्वासन।