मल्हारगढ़: मंदसौर: पिपलिया मंडी में नवविवाहिता प्रीति वर्मा का शव कुएं में मिला, कटी थी कलाई, पुलिस जांच में जुटी
मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र की अयोध्या बस्ती में 19 वर्षीय नवविवाहिता प्रीति वर्मा ने कथित रूप से कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली, काफी तलाश के बाद उसका शव कुएं में मिला, जिसे मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मृतका की कलाई कटी हुई थी,पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है,प्रीति का विवाह 20 अप्रैल 2026 को राजस्थान के मांडल निवासी विकास से हुआ था,