चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल के वार्ड बॉय और वार्ड लेडी का पांच माह का वेतन रोका, एनजीओ पर गंभीर आरोप
Churu, Churu | Jan 24, 2026 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में जयपुर स्थित एक एनजीओ के माध्यम से कार्यरत वार्ड बॉय और वार्ड लेडी का करीब पांच माह का वेतन रोके जाने का मामला सामने आया है। जबकि अस्पताल प्रशासन की ओर से संबंधित एनजीओ को समय पर भुगतान किये जाने का दावा किया जा रहा है। वेतन नहीं मिलने से परेशान कर्मचारियों ने विधायक हरलाल सहारण और कलेक्टर अभिषेक सुराणा से मिलकर ज्ञापन सौंपा।