चूरू: मेडिकल कॉलेज परिसर में 218 करोड़ की लागत से बने 400 बैड के अस्पताल भवन का निरीक्षण विधायक हरलाल सहारण ने किया
Churu, Churu | Jan 24, 2026 चूरू के पीडीयू मेडिकल कॉलेज परिसर में 218 करोड़ रुपये की लागत से बने नवनिर्मित 400 बेड अस्पताल भवन का चूरू विधायक हरलाल सहारण ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन की व्यवस्थाओं, चिकित्सा सुविधाओं और निर्माण गुणवत्ता को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन एवं निर्माण एजेंसी से विस्तार से चर्चा की।