बाबई: पुलिस अधीक्षक ने माखन नगर थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बुधवार को नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक डॉ गुरुकरण सिंह ने माखननगर थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने में लगे सीसीटीवी कैमरो, डायल 100 एवं हवालात चैक कर लंबित अपराधो की जानकारी प्राप्त कर समीक्षा कर लंबित गंभीर अपराधो के निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।